मुंबई इंडियंस के कप्तान और उपकप्तान में बड़ा फेरबदल, अब इन दिग्गजो को मिली बड़ी जिम्मेदारी

0
128

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास के सबसे सफल टीमों में शीर्ष पर होने वाली मुंबई इंडियंस ने आने वाले आईपीएल सीजन के लिये तैयारियां जोरों पर कर दी है। इन तैयारियों के बीच उसने अपने कप्तानों की भी घोषणा कर दी है। तो आइये जानते है मुंबई इंडियंस फिर से चैम्पियन बनाने की जिम्मेदारी किसको दी गयी है।

मुम्बई इंडियंस ने किया अपने कप्तान की घोषणा

जहां तक आपको बता दे कि 31 अक्टूबर के दिन सभी आईपीएल टीमों ने आईपीएल 2025 के लिए अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा की थी। इस बीच मुंबई इंडियंस ने भी अपनी रिटेंशन लिस्ट की घोषणा कर दी। मुंबई इंडियंस ने आगामी आईपीएल के लिये रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा को फिर से रिटेन किया है। इसी के साथ ही मुंबई ने रोहित पर नहीं बल्कि एक बार फिर से हार्दिक पांड्या को फिर से कप्तानी देने की घोषणा कर दी है।

हार्दिक होने मुंबई के कप्तान

हांलांकि आईपीएल 2024 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पांड्या को कप्तानी देकर भरोसा जताया था। लेकिन हार्दिक की कप्तानी में मुंबई की टीम ने काफी खराब प्रदर्शन कर मुंबई के फैंस को काफी निराश किया था। जिसकी वजह से ये तक खबरें आ रही थी कि शायद हार्दिक को कप्तानी से हटाया जा सकता है। लेकिन ऐसा कुछ भी देखना नामुंकिन सा लग रहा है। वे एक बार फिर से मुंबई की  कप्तानी करते हुए नजर आने वाले है। वहीं मुंबई ने अभी तक आधिकारिक तौर पर अपने उपकप्तान की घोषणा नहीं की है। लेकिन सूत्रों द्वारा खबरे आ रही कि सूर्यकुमार यादव को मुंबई की टीम को उपकप्तान बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़े- ईशान किशन के तूफानी अंदाज से कांपा आस्ट्रेलिया 

सूर्यकुमार यादव उपकप्तान की होड़ में सबसे आगे

जहां तक आपको बता दे कि सूर्यकुमार यादव इस समय भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम की कप्तानी सम्भाल रहे है। ऐसे में यह कहना अहम होगा कि मुंबई इंडियंस की टीम का उन्हे उपकप्तान बनाया जा सकता है। क्योेकि आईपीएल 2023 के समय भी मुंबई की उपकप्तान का पद सूर्यकुमार यादव ही सम्भाल रहे थे।

आपको बता दे कि सूर्यकुमार यादव अब तक भारतीय टीम का 13 टी-20 मैचों में कप्तानी किये है जिसमें से 10  मैचों में उन्होने शानदार जीत हासिल की है जबकि एक मैच ड्रा हुआ है और सिर्फ 2 मैचों में ही उन्हे हार का सामना करना पड़ा है।

इसे भी देखे- भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय सीरीज कब तक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here